आजमगढ़: सात साल की मासूम दुष्कर्म का हुई शिकार

Youth India Times
By -
0

आरोपी 10 वर्षीय बालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-दिनेश कुमार पाण्डेय
आजमगढ़। जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय बालक द्वारा 7 वर्ष की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी बालक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात को आठ बजे रात में सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गांव के ही एक 10 वर्षीय लड़के ने बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के चाचा की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रौनापार जितेंद्र कुमार सिंह ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर दोनों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)