गंगा नदी में कूदी महिला को निकाला गया बाहर

Youth India Times
By -
0


थानाध्यक्ष हल्दी राजकुमार सिंह की भूमिका की चहुओर की जा रही है प्रशंसा
रिपोर्ट—अशोक जायसवाल
बलिया। जनपद के हल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखिया काली मंदिर के पास गंगा नदी में कूद गई महिला को थानाध्यक्ष हल्दी राजकुमार सिंह की अगुवाई में स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया तथा उसे सुरक्षित उसके घर पहुंचाने का कार्य किया। पुलिस की इस कार्य की चहुंओर प्रशंसा जारी है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु दिए गए कड़े निर्देशो के अनुपालन एवं महिला सुरक्षा के मद्देनजर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हल्दी थाना पुलिस का क्षेत्र में चक्रमण जारी था। इसी दौरान यह खबर मिली कि एक महिला अपने घर से नाराज होकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए काली मंदिर के पास नदी में कूद गई है। सूचना मिलते ही हल्दी थानाध्यक्ष आर के सिंह मय हमराही घटना स्थल पहुंच गए तथा स्थानीय लोगों की मदद से उक्त महिला को बाहर निकाला गया तथा दवा इलाज कराया गया। पूछताछ में उक्त महिला की पहचान रमिता देवी पत्नी राम जी गुप्ता निवासी निकट जापलीन गंज पुलिस चौकी थाना कोतवाली बलिया के रूप में हुई। महिला के पते की सही जानकारी मिलने पर उसे थाना की सरकारी गाड़ी से महिला आरक्षी के साथ उसके घर भेजा गया। पुलिस ने इस नेक कार्य के लिए सम्मानित प्रबुद्ध जन एवं शोसल मीडिया के सहयोग की भी सराहना की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)