आजमगढ़: शौच के लिए घर से निकली किशोरी के साथ दुष्कर्म

Youth India Times
By -
0

दबोचा गया वहशी दरिंदा
रिपोर्ट- सर्वेश पांडेय 
आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम घर से शौच के लिए निकली 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।
दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़ित किशोरी की मां के अनुसार उसकी 14 वर्षीय पुत्री सोमवार की शाम करीब चार बजे घर से शौच के लिए निकली थी। गांव के सिवान में पहले से मौजूद वहशी दरिंदे ने उसे दबोच लिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसके साथ मुंह काला कर फरार हो गया। वारदात के बाद पीड़ित किशोरी रोते-बिलखते अपने घर पहुंची और आपबीती अपनी मां को बताई। दुष्कर्म की शिकार हुई पुत्री के साथ बेबस मां स्थानीय थाने पहुंची और घटना के बाबत नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने आरोपित किए गए दुर्गेश उर्फ झिन्नू पुत्र अशोक राम को गिरफ्तार कर लिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)