आजमगढ़: एफसीआई कर्मचारी की गंगा में डूबने से मौत

Youth India Times
By -
0

मार्कण्डेय धाम दर्शन करने गया मृतक सच्चिदानंद
-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। दोस्तों के साथ मारकंडेय महादेव दर्शन हेतु गया युवक सोमवार की भोर गंगा नदी में नहाते समय गहरे पानी में समा गया। काफी तलाश के बाद उसका शव मंगलवार की सुबह बरामद हुआ। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। 
जहानागंज थाना क्षेत्र के एकौना गांव निवासी 35 वर्षीय सच्चिदानंद पांडेय पुत्र स्व. हरिशंकर पांडेय सोमवार की देर रात अपने साथियों के साथ वाराणसी जिले के चैबेपुर थाना अंतर्गत मार्कंडेय धाम दर्शन करने गया था। भोर में करीब 3 बजे साथियों के साथ गंगा नदी में स्नान करते समय सच्चिदानंद गहरे पानी में समा गया। एसडीआरएफ की टीम के प्रयास से काफी मशक्कत के बाद मंगलवार की सुबह जाल की मदद से नदी से बाहर निकाला गया। मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक सच्चिदानंद पांडेय भारतीय खाद्य विभाग (एफसीआई) में कर्मचारी था। मृतक दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा बताया गया है। मौत की जानकारी के बाद मृतक की मां बचुना देवी व पत्नी रूबी पांडेय का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की 6 वर्षीय पुत्री वैष्णवी व 3 वर्षीय पुत्र रूद्र बताए गए हैं। मौत की सूचना पर पत्नी रूबी पांडेय तथा माता बचुना देवी का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी के बाद मृतक के परिजन व रिश्तेदार मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)