शोक सभा कर दी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धाजंलि

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट—अशोक जायसवाल
बलिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता व उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने का कार्य लगातार जारी है।
बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र के जिला पंचायत डाकबंगला में मंगलवार की शाम आयोजित एक शोक सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। कहा कि भाजपा को जीरो से शीर्ष पर ले जाने वाले इस महानायक की कथनी व करनी में कोई फर्क नहीं था। कहा कि राम मंदिर के लिए उन्होंने सत्ता का तनिक भी लालच नहीं किया। कहा कि ऐसे राम भक्त की चर्चा युगों - युगों तक होती रहेगी। उधर भाजपा लघु उद्योग कैम्प कार्यालय पर भी एक शोक बैठक की गई। उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में मण्डल अध्यक्ष बेल्थरा सतीश गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष सीयर पंकज मिश्रा, जिला प्रतिनिधि सतीश राव अंजय, भाजपा नेता शंभुनाथ गोंड, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र कुमार गुप्त, पुनीत गुप्ता, आलोक गुप्ता, पिक्की वर्मा, देवनंदन भारती, अमित जायसवाल, राजीव जायसवाल, बबलू सागर, सुनील साहनी, सुनील मौर्या, राज कुमार आदि प्रमुख रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)