पत्नी ने खोली फर्जी दारोगा की पोल, दर्ज कराया मुकदमा

Youth India Times
By -
0

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक फर्जी दारोगा का पर्दाफाश उसकी ही पत्नी ने किया है। यह सब तब हुआ जब वह दारोगा बनकर लोगों को डराता धमकाता था। वह वर्दी पहनकर अपनी पत्नी से भी मारपीट करता। परेशान पत्नी ने उसकी पोल खोल दी और उस पर मामला भी दर्ज करा दिया। इतना ही नहीं बताया गया कि उसका एक दूसरी लड़की से चक्कर भी चल रहा था।
दरअसल, यह घटना रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस शख्स का नाम वीर सिंह है। वीर सिंह का एक रिश्तेदार पुलिस में है और उसकी भी इच्छा रहती थी कि वह पुलिस की वर्दी पहने। अब वह पुलिस में भर्ती नहीं हो सकता था इसलिए उसने ऐसा रास्ता चुना कि किसी को भनक तक नहीं लगी। उसने तरकीब निकाली और फर्जी दारोगा बन गया। वीर सिंह ने अपने रिश्तेदार की ही वर्दी पहन ली और दारोगा बन गया। इतना ही नहीं लोगों पर अपना धौंस जमाने के लिए उसने वर्दी पर डबल स्टार भी लगा लिए। लोगों को लगने लगा कि वो दारोगा बन गया है, लोग उसे देखते तो सल्यूट भी मारने लगे। वह अपने गांव और आसपास के इलाके में रहने वालों लोगों पर अपनी वर्दी का धौंस जमाने लगा। वह बताने लगा कि कैसे उसने मेहनत की और यह वर्दी उसे मिली।
आश्चर्य की बात यह है कि लोगों को शक भी नहीं हुआ कि वीर सिंह उनसे झूठ बोल रहा है। हालांकि उसकी यह सच्चाई उसकी पत्नी को मालूम थी। धीरे-धीरे वह अपनी पत्नी पर भी वर्दी का रौब दिखाने लगा, यहीं उसने भूल कर दी और वर्दी के चक्कर में बहक गया। आखिरकार एक दिन उसकी पत्नी परेशान हो गई और उसे सबक सिखाने की ठान ली। उस फर्जी दारोगा की पोल पट्टी उसकी पत्नी ने पुलिस से कर दी। पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि उसका चक्कर भी किसी अन्य लड़की के साथ चल रहा है। ऐसा हो सकता है कि उससे भी इसने झूठ बोला हो। फर्जी दारोगा होने की जानकारी सामने आने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आरोपी को पकड़ने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। मामले में पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)