झूठ पर झूठ बोल रही सरकार-अखिलेश

Youth India Times
By -
0

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मिशन-2022 के तहत भाजपा को घेरने आज साइकिल पर निकले। उन्घ्होंने लखनऊ में पार्टी मुख्यालय से साइकिल यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद समाजवादी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के सभी जिलों में साइकिल यात्रा निकाली। उनकी पत्नी डिंपल यादव ने कन्नौज में साइकिल यात्रा को रवाना किया। यात्रा निकालने से पहले पार्टी मुख्यालय पर मीडिया से बात करते हुए सपा मुखिया ने महंगाई-बेरोजगारी और खेती-किसानी सहित तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ बोलने में नंबर एक पार्टी है। वो हर मुद्दे पर झूठ पर झूठ बोल रही है। 
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार कोरोना की दूसरी लहर के दौरान आम लोगों की मदद करने में पूरी तरह नाकाम रही। उन्होंने कहा कि महामारी से जब लोगों की जान जा रही थी तब प्रदेश में जमकर दवाओं की कालाबाजारी हो रही थी। लोग कोरोना की वजह से नहीं बचे। यह सरकार की विफलता थी। बड़ी संख्या में लोग मारे गए। लोगों को मजबूरन अपने प्रियजनों की लाशें गंगा में बहानी पड़ीं लेकिन सरकार इस सच्चाई को स्वीकार करने की बजाए झूठ पर झूठ बोल रही है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि हम यूपी को नई दिशा देना चाहते हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर हर मोर्चे पर नाकाम रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ऑक्सीजन तक उपलब्ध नहीं करा पाई। जनता में नाराजगी है। हो सकता है आने वाले समय में सपा को चार सौ सीट भी जितवा दे। आज ऐसे हालात हैं कि भाजपा के पास प्रत्याशी कम पड़ेंगे। ये लोग चुनाव आते-आते अपराधियों के कितना करीब पहुंच गए हैं। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अभी तक अपना चुनावी घोषणा पत्र (मैनिफेस्टो) नहीं खोला है। उन्होंने कहा कि यह लोग मनी फेस्टो बनाते हैं। जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहा है इन्हें दलित और मुस्लिम याद आ रहे हेा। भाजपा ने इन वर्गों के लिए कोई काम नहीं किया, सिवाए जेल भेजने के। चुनाव के समय ये करीब आना चाहते हैं। 
पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा में काम करने की संस्कृति नहीं रही है। सपा के काम का उद्घाटन नाम बदलकर किया जा रहा है। उन्हीं कामों का फीता काटा जा रहा है और अपराधियों का पार्टी में स्वागत हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंचायत चुनाव में शिक्षकों की बलि देने में नंबर वन, रोजगार मांगने वाले नौजवानों पर लाठी चलाने में नंबर वन, लोगों को जेल में डालने में नंबर वन और विशेष धर्म पर अत्याचार करने में नंबर वन है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम को लैपटॉप चलाना नहीं आता इसलिए नहीं बांटा। किसानों की आय दोगुनी करे की बात की थी लेकिन कुछ भी नहीं किया गया। भाजपा को इन बातों का जवाब देना चाहिए। गन्ना मूल्य आज भी बकाया है। जनता की ही जासूसी की जा रही है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी। उन्होंने पार्टी के कद्दावर नेता रहे जनेश्वर मिश्र की जयंती पर उन्घ्हें याद किया और साइकिल यात्रा की शुरुआत कर जनेश्वर मिश्र पार्क की ओर बढ़ गए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)