आजमगढ़: संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर दी जान

Youth India Times
By -
0

-रमेश यादव
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के दत्तात्रेय ऋषि धाम पर सुबह एक व्यक्ति की पेड़ से लटका शव मिलने पर हड़कंप मच गया। सुबह गांव के कुछ लड़के दौड़ने के लिए जा रहे थे तो दत्तात्रेय ऋषि धाम पर आम के पेड़ से लटका एक व्यक्ति का शव देखा। युवकों द्वारा इस बावत सूचना निजामाबाद के थाना प्रभारी शिव शंकर सिंह को दी गई। थाना प्रभारी अपने हमराहियांे के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छानबीन के दौरान मृतक व्यक्ति की पहचान शंभू यादव पुत्र पैतून यादव उम्र लगभग 45 वर्ष ग्राम असनी पोस्ट निजामाबाद के रूप में की गई। शंभूनाथ गुजरात में रहकर गाड़ी चलाता था। लॉकडाउन होने के कारण शंभूनाथ गुजरात से अपने घर आया था। शंभूनाथ की पत्नी से दो लड़की एक लड़का हैं। घरवालों का कहना है कि रात को शंभूनाथ हमारे साथ खाना खाया और सभी लोग सोने चले गए। फिर पता नहीं कब शंभूनाथ घर से निकलकर फांसी लगा लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)