ताजिया बनाने से रोकने पर हंगामा, ग्रामीणों ने घेरी कोतवाली

Youth India Times
By -
0


शाहगंज(जौनपुर)। जौनपुर में ताजिया बनाने से पुलिस के रोकने पर भादी मोहल्ले में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस पर जबरन घर में घुसने का आरोप लगा। कुछ लोगों ने ताजिया का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया तो बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर गए और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। इसमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। तत्काल अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और जांच का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
आरोप है कि नगर के भादी मोहल्ले में पुलिस ने ताजियादारों को ताजिया बनाने से रोक दिया। इससे नाराज भादी खास मोहल्ला समेत नगर के शिया समुदाय के हजारों लोगों ने जुलूस निकाल कर थाने का घेराव किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ताजियादारों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एक ताजिया निर्माण हो रहे कमरे में ताला बंद कर दिया। वहीं तीन घरों में जबरन घुस कर ताजिया को नुकसान पहुंचाया।
उधर कोतवाली निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने आरोपों से इनकार करते हुए बताया कि ताजिया बनाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने लोगों ताजिया बनाने से मना कर दिया। साथ ही पुलिस ने समझाते हुए कहा कि जब जुलूस नहीं निकलना है तो आप लोग अनावश्यक तजिया न बनाएं। इससे नाराज होकर शिया समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)