आजमगढ़: एसओजी द्वारा किया गया सपा प्रत्याशी का अपहरण

Youth India Times
By -
0

पुलिस के सामने हथियारबंद भाजपा नेता कर रहे हैं गुण्डागर्दी-हवलदार
आजमगढ़। जनपद में ब्लाक प्रमुख चुनावों में प्रशासन व पुलिस भाजपा के संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रही है। कई ब्लाकों में सपा प्रत्याशियों को पर्चा दाखिल करते वक्त उनको रोका गया। प्रस्तावकों व समर्थकों को धमकाया गया। ब्लाकों पर पर्चा दाखिला करते वक्त पवई व हरैया ब्लाकों पर सपा कार्यकर्ताओं को भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने लाठी, डण्डा, हाकी व रिवाल्वर, रायफल लेकर स्वयं रोक रहे थे। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। विरोध पर कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। कई जगहों पर कार्यकर्ता घायल हो गये। ब्लाक तरवां के सपा प्रत्याशी राजकुमार राम को पर्चा दाखिला करने आ रहे थे। रास्ते में ही भाजपा कार्यकर्ताओं व एस0ओ0जी0 के द्वारा अपहरण कर लिया। समय समाप्त होने के बाद छोड़ा गया।
पुलिस भाजपा नेताओं के कहने पर पर्चा दाखिला के बाद प्रस्तावकों व समर्थक को डरा धमकाकर पर्चा खारिज भी कराने की साजिश कर रही है। थानाध्यक्ष सपा समर्थक बी0डी0सी0 को उनके घरों से जबरदस्ती उठाकर भाजपा प्रत्याशियों को दे रही है। अधिकारी भाजपा के एजेण्ट के रूप में कार्य कर रहे हैं। योगी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। गुण्डागर्दी चरमसीमा पर है। चुनाव नियमों को ताखपर रखकर निरक्षर बी0डी0सी0 सदस्यों के सम्बन्धियों को सहयोगी के स्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं को बना दिया गया। प्रशासन बड़े पैमाने पर धॉधली कर रहा है। सपा कार्यकर्ता ऐसे अधिकारियों की सूची बनायेंगे। सरकार बनने के बाद उनके विरूद्ध जॉच कराकर कार्यवाई की जायेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश पर दिनांक 11.07.2021 को ब्लाकों पर सपा प्रदर्शन कर अन्याय, अत्याचार व दमन के विरूद्ध ज्ञापन देगी। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व विधायक श्यामबहादुर यादव, ब्लाक पवई से सपा प्रत्याशी के प्रस्ताव राजनाथ यादव, तरवां प्रत्याशी राजकुमार राम व विधायक आलमबदी जी, पूर्व सांसद नन्दकिशोर यादव, पूर्व विधायक बृजलाल सोनकर, महासचिव हरिप्रसाद दूबे उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)