आजमगढ़: एक महीने बाद पुलिस के हाथ लगा मनचला

Youth India Times
By -
0

-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जनपद की पुलिस छोटी-मोटी घटनाओं पर भी नजर रखती है। यह अलग बात है कि वारदातों के आरोपी जल्दी पकड़ में नहीं आते। ऐसे ही एक मामले में अहिरौला थाने की पुलिस ने छेड़खानी की घटना के एक माह बाद रविवार की सुबह आरोपी मनचले युवक को उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि अहिरौला थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में 5 जून को किशोरी के साथ हुई छेड़खानी की घटना में पीड़िता के पिता ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक विजय प्रकाश मौर्य को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है। रविवार की सुबह विवेचक ने अपने सहयोगियों के साथ मखदुमपुर गांव स्थित आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी सूरज कुमार पुत्र स्व. रामदेव राजभर बताया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)