आजमगढ़: वाहनों में बज रहे अश्लील गानों के खिलाफ चला पुलिस का अभियान

Youth India Times
By -
0

-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। नगर क्षेत्र में चलने वाले सवारी वाहनों में बज रहे अश्लील गानों की शिकायत को यातायात पुलिस ने गंभीरता से लिया है इस संबंध में गुरुवार को यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाकर दर्जनों वाहन में लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों को कब्जे में लिया गया साथ ही कई वाहनों का चालान किया गया।
बुधवार को जिले के एक महिला संगठन द्वारा पुलिस अधीक्षक से मिलकर शहर क्षेत्र में चलने वाले सवारी वाहनों में बज रहे अश्लील गाना एवं मनमाना किराया वसूली की शिकायत की गई। इस मामले को यातायात विभाग ने गंभीरता से लिया। गुरुवार को यातायात उपनिरीक्षक धनंजय शर्मा एवं संतोष सिंह के नेतृत्व में यातायात आरक्षियों ने नगर के विभिन्न चैराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नरौली स्थित तिरंगा चैराहे पर यातायात पुलिस ने कई वाहनों में लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों को कब्जे में लिया। साथ ही यातायात नियमों का अनुपालन न करने के आरोप में कई वाहनों का चालान किया गया। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से सवारी वाहनों के संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)