उपद्रव के बीच एसपी सिटी को मारा थप्पड़, पुलिस ने की फायरिंग

Youth India Times
By -
0

भाजपा विधायक व पुलिस प्रशासन ने लगाया एक दूसरे पर आरोप
इटावा। इटावा जिले के बढ़पुरा ब्लाक प्रमुख के चुनाव में मतदान को लेकर हो रहे उपद्रव के बीच पहुंचे एसपी सिटी प्रशांत कुमार को किसी ने थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्सायी पुलिस ने कई राउंड हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस बीच पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक ने पुलिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां चलाने का आरोप लगाया जबकि एसपी सिटी ने खुद को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। बवाल के चलते एक घंटे तक मतदान भी प्रभावित रहा। 
बताते चलें कि शनिवार की दोपहर में एक बजे ब्लाक परिसर में मतदान हो रहा था। तभी कुछ बीडीसी आये तो भीड़ उपद्रव करने लगी। उपद्रव रोकने पहुंचे एसपी सिटी प्रशांत कुमार को किसी ने थप्पड़ मार दिया। इससे पुलिस के जवान आग बबूला हो गये और कई राउंड फायरिंग की। लेकिन फायरिंग हवा में की। इसके बाद भी भीड़ नियंत्रित नहीं हुयी तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। तब जाकर भीड़ शांत हुयी। इस दौरान मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, विधायक सरिता भदौरिया ने एसपी सिटी पर उनके कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाने का आरोप लगाया। वहीं एसपी सिटी ने कहा कि आपके लोगों ने थप्पड़ मारा है। हालांकि भाजपा नेताओं ने किसी को भी थप्पड़ मारने से इंकार किया है। इस दौरान एक घंटे तक बवाल चला और मतदान रुका रहा। एक घंटे बाद मतदान शुरू हुआ। गहमागहमी के बीच बढ़पुरा ब्लाक में पड़ते रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)