आजमगढ़ः अरविंद यादव बने जहानागंज प्रधान संघ के अध्यक्ष

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़ः जहानागंज ब्लाक सभागार में ग्राम प्रधानों की एक बैठक शनिवार को आहूत की गई। जिसमें संगठन बनाने की चर्चा की गई। इस दौरान जहानागंज ब्लॉक के प्रधान संघ के अध्यक्ष सर्व सम्मति से अरविंद यादव ग्राम प्रधान धनारबाँध को चुना गया।

उपाध्यक्ष ग्राम प्रधान इदिलपुर महेंद्र भारती तथा कोषाध्यक्ष ग्राम प्रधान कुसरना राजाराम राजभर व हथौटा ग्राम प्रधान विनोद चौहान एवं महामंत्री प्रमोद यादव को सर्व सम्मति से चुन लिया गया। उसके बाद लोगों ने पदाधिकारियों को माला पहनाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया। निर्वाचित पदाधिकारियों ने उपस्थित प्रधानों से कंधे से कंधा मिलाकर सुख दुःख में साथ चलने का आश्वासन दिया और वैश्विक महामारी में शासन प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे संम्पूर्ण कार्यक्रम में भरपूर सहयोग करने की शपथ ली । इस अवसर पर ग्राम प्रधान गोपी यादव, प्रधान पति राज यादव, साचू यादव, मयंक सिंह, तेज बहादुर मौर्य, संदीप कुमार, राकेश सिंह, धर्मेंद्र राजभर, संदीप कुमार, विनय प्रताप, आनंद यादव, मुन्ना यादव,सर्वेश मौर्या आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)