अखिलेश यादव के जन्मदिन पर की गई उनके दीर्घायु होने की कामना

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-अशोक जायसवाल
बलिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन गुरुवार को सपा नेता बदरूद्दुजा अंसारी उर्फ बबलू के अमहर पट्टी उत्तर गांव स्थित आवास पर मनाया गया। इस दौरान केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक व मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। वक्ताओं ने कहा कि आज के राजनैतिक दौर में जम्हूरियत की रक्षा के लिए अखिलेश यादव का काफी महत्व है। इस लिए हमें उन्हें मजबूत करके 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सत्ता सौपने का काम करना होगा। यही उनके जन्मदिन की सच्ची शुभकामना होगी। इस मौके पर पार्टी के रसड़ा विधानसभा अध्यक्ष विजय शंकर यादव, चंद्रशेखर सिंह, संजय यादव, बदरूद्दुजा अंसारी, वीरबल राम, अनिल सिंह, रवींद्र यादव, विश्राम यादव, विजय शंकर ठाकुर, बंधु गोंड, जितेंद्र सिंह, अलताफ अंसारी, मुलायम यादव, मु. अकरम, वसीम अहमद, रामश्रृंगार यादव आदि रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)