आजमगढ़ के विनोद राजभर बनाए गए भाजपा प्रदेश मंत्री

Youth India Times
By -
0

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चे के प्रदेश पदाधिकारी घोषित, देखें पूरी लिस्ट
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चे के पदाधिकारियों की सोमवार को घोषणा कर दी। नई कमेटी में आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ मंत्री समेत 25 पदाधिकारी बनाए गए हैं। इसमें मीडिया व सोशल मीडिया प्रभारियों के अलावा शोध अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।
प्रदेश उपाध्यक्षों में गोरखपुर के चिरंजीव चौरसिया, मऊ के भास्कर निषाद, कानपुर के जय प्रकाश कुशवाहा, जालौन के बाबा बालकदास पाल, अलीगढ़ के विमलेश वर्मा (लोधी), गाजियाबाद के योगेंद्र मावी (गुर्जर) व प्रमेंद्र जांगड़ा और मथुरा के भरत राजपूत (छीपी) शामिल हैं। तीन प्रदेश महामंत्रियों में मऊ के विनोद यादव,मीरजापुर के संजय भाई पटेल और लखनऊ के रामचंद्र प्रधान(सैन) के नाम शामिल हैं।
प्रदेश मंत्रियों में लखनऊ के नानकदीन भुर्जी, सहारनपुर के विजेंद्र कश्यप, आजमगढ़ के विनोद राजभर, मथुरा के रुपेंद्र सिंह बंटी चौधरी (जाट), मेरठ के मुनीश योगी (जोगी), एटा के यशपाल गोला प्रजापति, लखनऊ के ज्योति सोनी और रमाशंकर साहू प्रमुख हैं। इसके अलावा गाजीपुर के ओम प्रकाश गुप्ता (साहू) प्रदेश कोषाध्यक्ष, लखनऊ के नीरज गुप्ता(हलवाई) प्रदेश सहकोषाध्यक्ष, हमीरपुर के विजय कसौधन कार्यालय प्रभारी, गाजियाबाद के सौरभ जायसवाल मीडिया प्रभारी, चंदौली के प्रवीण कुशवाहा प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख और बरेली शिवमंगल साहू प्रदेश शोध विभाग के प्रमुख बनाए गए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)