चोरों ने दरवाजे के पास बंधे भैंस पर किया हाथ साफ

Youth India Times
By -
0

Report- Ashok Jaiswal
बलिया। उभाँव थाना क्षेत्र के कुशहाभाड़ गांव में सोमवार की देर रात चोरों ने शिवकुमार राजभर के दरवाजे पर बधी भैंस को उड़ा दिया। सुबह नींद खुलने पर पशु पालक को चोरों की करतूत का पता चला।
जानकारी के अनुसार कुशहाभाड़ निवासी शिवकुमार अपने घर के दरवाजे के पास अपना पालतू भैंस को बांध कर सोने चला गया। पशु पालक के अनुसार देर रात 2 बजे तक वह जागता रहा था। बाद में नींद आने पर वह सो गया। इसी बीच चोरों ने उसकी भैंस व पड़वा खोलकर चलते बने। सुबह जागने के बाद जब पशु पालक भैंस को चारा खिलाने के लिए पहुंचा तो उसे खूटे में उसे बंधा न देख उसके होश उड़ गये। बाद में काफी खोजबीन के बाद उसके घर से लगभग 100 मीटर की दूरी उसका पड़वा एक टूटे पोल में बंधा मिला पर भैंस का कोई पता नहीं चल सका। घर की जीविका का साधन रहे भैंस की चोरी से पशु पालक का परिवार काफी आहत है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)