आजमगढ़: आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

छेड़खानी से तंग आकर दलित किशोरी ने दी थी जान 
-रवि प्रकाश सिंह
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली पुलिस ने छेड़खानी से आजिज आकर अपनी जान देने वाली दलित किशोरी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खुरासों ग्राम निवासी सीता देवी पत्नी विजय कुमार ने बेटी को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताते हैं कि विगत 12 अक्टूबर 2019 को खुरासों ग्राम निवासी सीता देवी की किशोरवय पुत्री ने छेड़खानी से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद मृतका को मजबूर करने वाले लोग उसके परिवार पर जुबान बंद रखने के लिए दबाव बनाए हुए थे। पीड़ित पक्ष ने रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से शिकायती पत्र भेजा था। क्षेत्राधिकारी फूलपुर के निर्देश पर इस मामले में बीते मार्च महीने में एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। शुक्रवार की सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि इस घटना का मुख्य आरोपी सलमान पुत्र स्व. सईद खुरासों बाजार में मौजूद है। बताए गए स्थान पर दबिश देकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी क्षेत्र के सतुवहिया गांव का निवासी बताया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)