आजमगढ़: लड़कियों के अपहरण के मामले में वांछित दो युवक गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। सिधारी एवं जहानागंज थाने की पुलिस ने बहला-फुसलाकर लड़कियों के अपहरण करने के मामले में वांछित दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
सिधारी थाने की पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव से बीते 12 मई को अगवा की गई किशोरी के मामले में 23 मई को रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद 2 जून को अगवा की गई लड़की को बरामद कर लिया गया। इस मामले में आरोपी फरार चल रहा था। शुक्रवार की सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि अपहरण के मामले में वांछित आरोपी बैठौली पेट्रोल पंप के पास मौजूद है। सटीक सूचना मिलने पर वहां पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया सनोज उर्फ लुक्की पुत्र स्व. कोदई सिधारी क्षेत्र के जयरामपुर गांव का निवासी बताया गया है। इसी क्रम में जहानागंज थाना पुलिस ने बीते 15 मार्च को घटित हुई लड़की के अपहरण की घटना के मामले में वांछित आरोपी को शुक्रवार की सुबह उसके घर से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया तनवीर पुत्र नवी जहानागंज क्षेत्र के बरहतिर जगदीशपुर गांव का निवासी बताया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)