आजमगढ़: बनाया डीआईजी का हूबहू चित्र

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़ की बेटी आकांक्षा यादव ने डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे से मिल चित्र किया भेंट
-रमेश यादव
आजमगढ़। आजमगढ़ की रहने वाली बेटी आकांक्षा यादव पुत्री प्रमोद यादव ने डीआईजी आजमगढ़ सुभाष चंद्र दुबे का हूबहु चित्र बनाया और डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे को भेंट में दिया। आपको बता दें आकांक्षा यादव जनपद आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नरौली की रहने वाली है। यह तीन बहनें और एक भाई है। इनकी उम्र 20 वर्ष है और यह डी.ए.वी पी.जी कॉलेज आजमगढ़ में बीए थर्ड ईयर की छात्रा है। इनको बचपन से ही चित्र बनाने का शौक था और यह कला में बहुत रुचि रखती थी पहला चित्र 2015 में बनाया था और तबसे वह लगातार चित्र बनाती गई। 4 जून को अपने भाई के साथ डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे से मुलाकात की और उनको भेंट में उनका हूबहू चित्र जो इन्होंने बनाया था भेंट में दिया। 

डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने उनका स्वागत किया और उन्हें धन्यवाद दिया और साथ ही उन्होंने कहा कि आप इसी तरह कला की दुनिया में मेहनत करें और आने वाले समय में आजमगढ़ का नाम रोशन करें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)