आजमगढ़: अपहरण व दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जहानागंज थाने की पुलिस ने गुरुवार की सुबह किशोरवय लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित युवक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। 
जहानागंज थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने स्थानीय थाने में किशोरवय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गुरुवार की सुबह इस मामले में वांछित एक आरोपी के बारे में पुलिस को सूचना मिली कि वह जहानागंज ब्लॉक मोड़ के समीप मौजूद है। पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची और चिन्हित किए गए युवक को अपनी गिरफ्त में ले लिया। पकड़ा गया संजीव कुमार उर्फ संजू पुत्र चंद्रभान ग्राम रायपुर मोहरवा थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ का निवासी बताया गया है। इस मामले में पुलिस को अभी जहानागंज क्षेत्र के भोपतपुर ग्राम निवासी संतोष पुत्र बुद्धिराम की तलाश है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)