निछुआडीह गेहूं क्रय केन्द्र पर धीमी गति से खरीद के चलते किसानों में आक्रोश

Youth India Times
By -
0


Report- Ashok Jaiswal

बलिया। नगरा ब्लाक के निछुआडीह गेहूं क्रय केन्द्र पर धीमी गति से खरीद के चलते किसानों में आक्रोश है। किसानों का यह भी आरोप है कि क्रय केन्द्र पर प्रभावशाली लोगों को वरियता देने के चलते आम किसान अपनी गेहूं लदी ट्राली एक-एक सप्ताह तक क्रय केन्द्र पर खड़ी करने पर मजबूर हैं। गुरुवार को क्रय केन्द्र पहुंचे उपजिलाधिकारी बिल्थरारोड सर्वेश यादव ने केंद्र प्रभारी को खरीददारी तेज करने का आदेश दिया। 
जनपद के नगरा ब्लाक के निछुआडीह गेहूं क्रय केन्द्र पर किसानों को अपनी गेंहूं बेचने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कारण खरीदारी की गति का काफी धीमे होना। उधर क्रय केन्द्र के प्रभारी ने ठेकेदारों द्वारा समय से ट्रक नहीं भेजे जाने व गोदाम के भर जाने को इसका कारण बताया है। जबकि किसानों का आरोप है कि खरीददारी में प्रभावशाली लोगों को वरियता देने के चलते उनकी गेंहूं खरीद में देरी हो रही है। किसानों की शिकायत पर गुरुवार को क्रय केन्द्र पहुंचे उपजिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी को गेहूं खरीद में और तेजी लाने का आदेश दिया ताकि किसानों को गेहूं बेचने में कोई परेशानी न हो सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)