आजमगढ़: अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी धराया

Youth India Times
By -
0

-वेदप्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। निजामाबाद थाने की पुलिस ने अगवा की गई किशोरी की बरामदगी के बाद उसके साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपित युवक को मंगलवार की सुबह गिरफ्तार किया है। निजामाबाद क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने स्थानीय थाने में नाबालिग पुत्री को बहला- फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना बीते 2 जून को हुई थी। इस मामले में पुलिस ने अगवा की गई किशोरी की सकुशल बरामदगी कर ली थी लेकिन आरोपी फरार चल रहा था। मंगलवार की सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी युवक क्षेत्र के सेंटरवा मोड़ पर कहीं भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा है। पुलिस तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंची और वहां मौजूद आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया। पकड़ा गया सर्वेश यादव पुत्र राजकुमार क्षेत्र के त्रिमुहानी गांव का निवासी बताया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)