आजमगढ़: विद्युत स्पर्शाघात से गई महिला की जान

Youth India Times
By -
0

अतरौलिया क्षेत्र के लोहरा गांव की घटना 
-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। ऊंचाई पर रखे सामान को ढूंढते समय कटे विद्युत तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ जाने से 42 वर्षीय महिला की जान चली गई। इस घटना से मृतका के घर कोहराम मचा हुआ है।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के लोहरा ग्राम निवासी प्रदीप शुक्ला की 42 वर्षीय पत्नी मालती देवी शुक्रवार की सुबह घर में मौजूद अलमारी पर रखे सामान को ढूंढ रही थी। इस दौरान अलमारी से सटे विद्युत तार जिसे चूहों ने कुतर दिया था और उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। महिला का हाथ कटे विद्युत तार से स्पर्श हो गया और वह निर्जीव होकर गिर पड़ी। आन-फानन उसे अतरौलिया स्थित 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतका के घर कोहराम मचा हुआ है। मृतका की 9 वर्ष की पुत्री आकांक्षा व 7 वर्षीय पुत्र अनुपम बताए गए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)