आजमगढ़: तमंचाधारी से पुलिस ने मांगा अधिकार पत्र

Youth India Times
By -
0

हत्या प्रयास के मामले में वांछित है आरोपी 
-वेदप्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जनपद की पुलिस भी कभी-कभी हैरतअंगेज कारनामे कर दिखाती है। इसी तरह का एक मामला देवगांव कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह लोगों को हैरान कर गया। हत्या प्रयास के मामले में वांछित युवक को पुलिस ने पकड़ा और उसकी निशानदेही पर बरामद तमंचे को रखने का अधिकार पत्र मांग बैठी। अवैध असलहे से संबंधित कागजात न दिखाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बनारपुर गांव निवासी शफीक अद उर्फ राजू पुत्र अब्दुल खालिक के खिलाफ हत्या प्रयास सहित कई अभियोग पंजीकृत हैं। शुक्रवार कि सुबह देवगांव कोतवाली पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी सफीक उर्फ राजू अपने घर पर मौजूद है। सुबह करीब 10.30 बजे पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर उसे अपनी अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से 12 बोर तमंचा व कारतूस बरामद करते हुए आरोपी सफीक से असलहा रखने का अधिकार पत्र मांगा। कागजात न दिखाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अवैध असलहा के बाबत पुलिस द्वारा अधिकार पत्र मांगे जाने की जानकारी के बाद पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)