आजमगढ़: भाजपा प्रत्याशी संजय निषाद ने भरा जिला पंचायत अध्यक्ष पद का पर्चा

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजय निषाद ने नेहरू हॉल में पहुंचकर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दो सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बता दे कि वार्ड नंबर 20 टहर किशुनदेवपुर से संजय निषाद भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में जिला पंचायत सदस्य पद पर सर्वाधिक मत प्राप्त कर विजय हासिल किये थे। भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत आजमगढ़ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चयन प्रक्रिया में सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं से फीडबैक त्रिया। तत्पश्चात भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं क्षेत्र नेतृत्व से विचार विमर्श करके संजय निषाद को सर्वसम्मति से जिला पंचायत आजमगढ़ के अध्यक्ष पद हेतु भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। बता दें कि संजय निषाद के पिता कन्हैयालाल निषाद वर्ष 2017 में भाजपा से अतरौलिया विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। संजय निषाद के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद शनिवार को भाजपा नेताओं के साथ नामांकन के लिए नेहरू हाल पहुंचे। उन्होंने नेहरू हॉल में पहुंचकर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान आजपा विधायक अरुण यादव, भाजपा आजमगढ़ जिलाध्यक्ष धु्रव सिंह एवं लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय के अलावा अन्य सभी नेता भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)