आजमगढ़: हत्या के आरोप में वांछित पहुंचा सलाखों के पीछे

Youth India Times
By -
0

-वेदप्रकाश सिंह ‘लल्ला’ 
आजमगढ़। जहानागंज थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के दौलताबाद गांव में दबिश देकर घर में छिपे हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया फिरतू राम पुत्र सिल्लू राम सहित आठ लोग हत्या के मामले में आरोपित थे। 
बताते चलें कि जहानागंज थाना क्षेत्र के दौलताबाद गांव में विगत माह रंजिशन किए गए हमले में गांव के त्रिभुवन राम, दीनानाथ, भीम और नगीना पुत्रगण नारायण राम गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही त्रिभुवन राम ने दम तोड़ दिया। इस मामले में मृतक की पत्नी रेनू देवी ने मृतक के भाई फिरतू राम सहित आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने आरोपी फिरतू राम के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)