आजमगढ़: छेड़खानी व मारपीट के 6 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। कन्धरापुर पुलिस ने छेड़खानी करने का विरोध करने पर मारपीट करने के आरोपी 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि कंधरापुर थाना क्षेत्र के मातनपुर गांव निवासी आदित्य यादव पुत्र भगवान यादव ने थाने में तहरीर दिया था कि गांव के ही प्रदीप यादव पुत्र नन्दा यादव, राहुल यादव पुत्र मनोज यादव, रामजनम यादव पुत्र स्व0 हिरखी यादव, नन्दा यादव पुत्र स्व0 गुन्नन यादव, मेवा यादव पुत्र स्व0 गुन्नन यादव, सुनील यादव पुत्र रामाकान्त यादव, कालीचरन प्रधान, . बताशी यादव पत्नी त्रिलोकी यादव, रीता यादव पत्नी रामजनम यादव समस्त निवासीगण ग्राम मातनपुर (बद्दोपुर), थाना कन्धरापुर, आजमगढ़, सहित 15 के खिलाफ बहन के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस मामले में मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक कंधरापुर घनश्याम यादव ने अपने हमराहियों के साथ दबिश देकर अनवरगंज दुर्गा स्कूल के पास से 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। 
गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रदीप यादव पुत्र नन्दा उर्फ नन्दलाल यादव उम्र 20 वर्ष, राहुल यादव पुत्र मनोज यादव उम्र 21 वर्ष, रामजनम यादव पुत्र स्व0 हिरखी यादव उम्र 45 वर्ष, नन्दा उर्फ नन्दलाल यादव पुत्र स्व0 गुन्नन यादव उम्र करीब 50 वर्ष, मेवा यादव पुत्र स्व0 गुन्नन यादव उम्र करीब 55 वर्ष, सुनिल यादव पुत्र रमाकान्त यादव उम्र 26 वर्ष निवासीगण ग्राम बद्दोपुर मातनपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ शामिल हैं। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को जेल भेज दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)