गैंगरेप व छेड़खानी के दो आरोपी कानून के शिकंजे में

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। मुबारकपुर थाने की पुलिस ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने तथा एक अन्य मामले में छेड़खानी के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि बीते 17 मई की रात उनकी पुत्री घर से अचानक लापता हो गई। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर घटना की विवेचना करते हुए अगवा की गई लड़की को एक सप्ताह बाद बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान पीड़ित लड़की ने बताया कि घटना वाली रात करीब 12 बजे वह घर से शौच के लिए निकली थी। उसी दौरान क्षेत्र के लाडो ग्राम निवासी यशवंत पुत्र केवल चौहान तथा सोनू पुत्र सतीश चौहान उसे अगवा कर ले गए और 7 दिनों तक उसे बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। पीड़िता द्वारा दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने इस मामले में अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म के साथ पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को गुरुवार की शाम जानकारी मिली की इस मामले में एक आरोपी सोनू पुत्र सतीश चौहान क्षेत्र के बनकट बाजार में मौजूद है। सटीक सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। इस मामले में फरार दूसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है। इसी थाने की पुलिस ने घर में घुसकर किशोरवय लड़की के साथ छेड़खानी करने के मामले में आरोपी दिनेश पुत्र अवधेश सरोज को शुक्रवार को दिन में क्षेत्र के गूजरपार पुल के समीप से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी स्थानीय बिंद मठिया गांव का निवासी बताया गया है। घटना बीते 25 मई की देर रात हुई बताई गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)