आजमगढ़: कोरोना संक्रमण ने ली नौ लोगों की जान

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर मौत का ग्राफ बढ़ गया और 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमित नौ मरीजों की जान चली गई। मृतकों में पांच आजमगढ़, एक मऊ, एक बलिया, एक गोरखपुर तथा एक अंबेडकर नगर के निवासी थे। मुबारकपुर के 45 वर्षीय व्यक्ति को 15 मई की रात 9.30 बजे भर्ती कराया गया था, जिनका 16 मई की शाम 6.45 बजे निधन हो गया। मुबारकपुर की ही 59 वर्षीय महिला को 15 मई की रात आठ बजे भर्ती किया गया, जिन्होंने रविवार की रात 12.45 बजे अंतिम सांस ली।
इसी क्रम में 14 मई की शाम चार बजे भर्ती मेंहनगर के 55 वर्षीय व्यक्ति ने सोमवार की भोर में चार बजे, 15 मई की शाम 5.45 बजे भर्ती अहिरौला क्षेत्र के 60 वर्षीय वृद्ध ने रविवार की रात 10 बजे, 15 मई की शाम 5.45 बजे भर्ती तहबरपुर के 75 वर्षीय वृद्ध ने रविवार की शाम 6.40 बजे अंतिम सांस ली। मऊ जनपद के थाना सराय लखंसी क्षेत्र के 37 वर्षीय महिला को 17 मई को अपराह्न 2.20 बजे भर्ती कराया गया, जिसका एक घंटे बाद ही 3.20 बजे निधन हो गया। इसी क्रम में छह मई की रात 1.30 बजे भर्ती बलिया जिले के नरही क्षेत्र के 50 वर्षीय व्यक्ति की रविवार की रात 2.50 बजे, 16 मई की शाम 3.55 बजे भर्ती गोरखपुर जनपद के 62 वर्षीय वृद्ध की उसी दिन शाम 7.45 बजे, 16 मई की शाम 3.30 बजे भर्ती अंबेडकरनगर के 55 वर्षीय व्यक्ति की सांसों की डोर चार घंटे बाद शाम 7.30 बजे टूट गई।नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक पांडेय ने बताया कि मौत की सूचना महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, मंडलायुक्त, डीएम, एसपी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)