आजमगढ़ः दो गांव के लड़के आपस में भिड़े, चली गोली

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के आराजी देवारा करखिया बंसवरिया गांव में बीती रात साढ़े आठ बजे करीब गांव के लड़कों में आपस में विवाद हो गया। इस पर एक लड़के ने फोन करके दूसरे गांव के लड़कों को बुला लिया। दूसरे गांव से आए लड़कों ने गांव में घुसकर कट्टे से फायरिंग कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने दौड़कर एक लड़के को पकड़ और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। गांव में गोली चलने की सूचना से हड़कंप मच गया था। वहीं थानाध्यक्ष रौनापार तारकेश्वर राय ने गोली चलने की घटना से इनकार किया। उन्होंने लड़कों में आपस में मारपीट हो गई थी, जिसकी जांच चल रही थी। वहीं सीओ सगड़ी ने इस तरह की किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)