आजमगढ़: पेड़ से लटका मिला वृद्ध का शव

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के भोरमपुर गांव निवासी वृद्ध का शव गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे आम के पेड़ पर लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। भोरमपुर गांव निवासी 65 वर्षीय खरपत्तू कहार पुत्र भगेलू रोजीरोटी के लिए कोलकाता में रहता था। वहां वह ट्रक चलाता था। चार माह पूर्व ही वह कोलकाता से वापस लौट आया था। शनिवार को दिन में 1.50 बजे वह शौच जाने की बात कह कर घर से निकला। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू किया। पुत्र अंशु प्राथमिक विद्यालय के पीछे आम के बाग में पहुंचा तो एक पेड़ से पिता का शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई। मेंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाया। इसके बाद पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार मृतक कुछ दिनों से परेशान लग रहा था और गुमसुम रहता था। वह एक पुत्र व तीन पुत्रियों का पिता था। दो पुत्रियों का ब्याह उसने कर दिया था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)