निर्माणाधीन अग्नि शमन केंद्र का विधायक धन्नजय कन्नौजिया ने किया निरीक्षण

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट - अशोक जायसवाल
बलिया। बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र के निछुआडीह मे बन रहे अग्नि शमन केंद्र का रविवार को विधायक धन्नजय कन्नौजिया ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पौध रोपण भी किया।
निछुआडीह में 8.44 करोड़ की लागत से बन रहे अग्नि शमन केंद्र के निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी के तहत सरकार ने लाकडाऊन के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का शुभारंभ किया है। ताकि देश में कोई भूखा सोने के लिए विवश न हो सके। कहा कि अग्नि शमन केंद्र का प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है तथा 3 माह के अन्दर यह कार्य करना शुरू कर देगा। विधायक ने पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से वहां पौध रोपण भी किया। इस दौरान शशि चैरसिया सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)