आजमगढ़: सपा की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष के पति का निधन

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के महिला विंग की पूर्व जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह के पति अरविन्द सिंह का मंगलवार की देर रात निधन हो गया। वह अपने गांव के पूर्व प्रधान भी थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। संवेदना व्यक्त करने के लिए जिले के कोने-कोने से लोग उनके घर पर पहुंचे। यह कहना गलत नहीं होगा कि संवेदना व्यक्त करने के लिए जुटी भीड़ में दलीय सीमाएं टूटती नजर आयी। जिले के मेहनाजपुर क्षेत्र के ढाका गांव के रहने वाले पूर्व प्रधान अरविन्द सिंह की तबीयत कुछ दिन पहले बिगड़ गयी थी। ऐसी स्थिति में परिजनों ने उपचार के लिए उन्हें शहर के लाइफ लाइन हास्पिटल में भर्ती कराया था। उनको सांस लेने में तकलीफ थी और आक्सीजन लेबल काफी नीचे आ गया था। करीब बीस दिनों के उपचार के बाद अस्पताल प्रशासन ने यह कहकर उनको डिस्चार्ज कर दिया था कि अब इनका आक्सीजन लेबल ठीक हो गया है और वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। ऐसे में परिजन उन्हें लेकर घर चले गए। घर जाने के बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ गयी। ऐसे में परेशान परिजन उन्हें लेकर शहर के लोटस अस्पताल पहुंचे। वहां कुछ देर उपचार के बाद मंगलवार की देर रात उनका निधन हो गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)