आजमगढ़: 5 कोरोना संक्रमितों ने तोड़ा दम

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। राजकीय मेडिकल कालेज व सुपर फैसिलिटी अस्पताल में मौत का ग्राफ शनिवार को काफी कम हो गया। एक दिन पहले जहां कोरोना संक्रमित छह और उससे पहले 10 लोगों की मौत हुई थी वहीं शनिवार को पांच लोगों की मौत की खबर आई। मृतकों में चार आजमगढ़ और एक मऊ जनपद के निवासी थे।
मुबारकपुर के 28 वर्षीय युवक को सात मई की सुबह 7.57 बजे भर्ती किया गया, जिनका इलाज के दौरान उसी रात 9.30 बजे निधन हो गया। जीयनपुर के 35 वर्षीय युवक को 26 अप्रैल को अपराह्न 2.34 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार की रात आठ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मुबारकपुर के 29 वर्षीय युवक को सात मई को दोपहर 12.15 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान शनिवार की सुबह 8.15 बजे मौत हो गई। कंधरापुर के 42 वर्षीय युवक को सात मई को सुबह 11 बजे भर्ती किया गया लेकिन उसी रात 2.50 उनके सांसों की डोर टूट गई। मऊ जनपद के घोसी निवासी 60 वर्षीय वृद्ध को शनिवार की दोपहर 12.15 बजे भर्ती किया गया लेकिन मात्र 45 मिनट बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक पांडेय ने बताया कि मौत की सूचना महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, मंडलायुक्त, डीएम, एसपी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)