आजमगढ़: कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष ईजा के पिता के निधन पर हुई शोकसभा

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। कर्नाटका प्रदेश अध्यक्ष ईजा प्रकाश रंजन राय के पिता रामराय का स्वर्गवास 17 को उनके पैतृक गांव वर्जी में हो गया। उनका दाह संस्कार 18 अप्रैल को किया गया। इस खबर को सुनते ही आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में आइडियल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक शोक सभा का आयोजन किया, जिसमें 2 मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। 
शोक सभा की अध्यक्षता करते हुए आदर्श इंटर कॉलेज अवतीगौरी के प्रबंधक विजेंद्र राय ने कहा की रामराय हमारे अच्छे मित्र थे। हमारे प्रबंधक कमेटी के सदस्य भी थे उनके निधन से हमने एक अच्छा मित्र खो दिया। इस अवसर पर स्वर्गीय रामराय के चारों पुत्र मनोज राय, रणधीर राय, सुधीर राय, व प्रकाश रंजन राय भी मौजूद रहे। बता दें कि प्रकाश रंजन राय जो उनके छोटे बेटे हैं वह कर्नाटका में ही रहते हैं और आइडियल जनरलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। 
शोक सभा का संचालन आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक संजय कुमार पांडे ने करते हुए कहा कि स्वर्गीय राम राय से हमारे गहरे ताल्लुकात थे इस परिवार से हमारा बहुत ही घनिष्ठ रिश्ता था। आज हमने राम राय के रूप में अपना एक गार्जियन खो दिया। उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद वाचस्पति ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही आइडियल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश डीपी सिंह चौहान, पूर्वांचल प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र, मंडल अध्यक्ष रोशनलाल, मंडल संरक्षक शोएब आलम, जिला संरक्षक आजमगढ़ राजेंद्र प्रसाद राय, वरिष्ठ जिला महामंत्री मकसूद अहमद आजमी, जिला उपाध्यक्ष रवि दीक्षित एवं विवेकानंद पांडे, जिला सचिव प्रेम प्रकाश दुबे एवं प्रवीण कुमार मद्धेशिया, पंकज पाण्डेय सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं आजमगढ़ जिले के समस्त तहसील अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने कर्नाटका प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश रंजन राय के पिता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)