आजमगढ़: कोरोना से चार और संक्रमितों की हुई मौत

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। चक्रपानपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज व सुपर फैसिलिटी अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित चार और लोगों की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। मरने वाले सभी आजमगढ़ जनपद के निवासी थे। सभी की उम्र 42 वर्ष से लेकर 55 वर्ष के बीच बताई गई है।
नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक पांडेय ने बताया कि अहरौला थाना क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति को गुरुवार की शाम 4.30 बजे गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह छह बजे उनकी मौत हो गई। फूलपुर क्षेत्र के 42 वर्षीय व्यक्ति को गुरुवार शाम पांच बजे भर्ती किया गया जिनका इलाज के दौरान शुक्रवार की भोर में चार बजे मौत हो गई। मेंहनगर क्षेत्र के 45 वर्षीय व्यक्ति को गुरुवार की शाम 7.30 बजे भर्ती किया गया जिन्होंने शुक्रवार की सुबह अंतिम सांस ली। जीयनपुर क्षेत्र की 45 वर्षीय महिला को 10 अप्रैल की रात 10.30 बजे भर्ती किया गया जिन्होंने शुक्रवार की सुबह नौ बजे अंतिम सांस ली। डॉक्टर दीपक पांडेय ने बताया कि मौत के बाबत महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, मंडलायुक्त, डीएम, एसपी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ स्थानीय पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष कुमार उपाध्याय को सूचना दे दी गई है। प्रोटोकॉल के तहत सभी का अंतिम संस्कार होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)