आजमगढ़: चुनाव ड्यूटी में गए सफाईकर्मी की अबूझ हाल में मौत
By -Youth India Times
Tuesday, April 20, 2021
0
-वेदप्रकाश सिंह ‘लल्ला’ आजमगढ़। जनपद में सोमवार को हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगाए गए नगरपालिका के सफाईकर्मी की अतरौलिया क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान अबुझ हाल में मौत हो गई। जानकारी पाकर मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शहर के मातबरगंज मोहल्ला स्थित स्वीपर बस्ती का रहने वाला वीरेंद्र (55) नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में सफाईकर्मी पद पर तैनात था। पंचायत चुनाव के दौरान उसकी ड्यूटी अतरौलिया क्षेत्र में लगाई गई थी। सोमवार की शाम मतदान संपन्न होने के बाद वह मत पेटिका जमा करने के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर बनाए गए स्ट्रांग रूम अपने सहकर्मियों के साथ पहुंचा था। देर शाम उसकी वहीं अबूझ हाल में मौत हो गई। इस जानकारी के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पाकर नगर पालिका आजमगढ़ के अधिशाषी अधिकारी शुभनाथ प्रसाद व पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रणीत श्रीवास्तव सहित अन्य नपाकर्मी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। इस घटना से नगर पालिका के कर्मचारियों में शोक की लहर व्याप्त है।