बलिया में एक और ग्राम प्रधान प्रत्याशी का निधन

Youth India Times
By -
0



तुर्तीपार की ग्राम प्रधान प्रत्याशी के निधन के बाद स्थगित रहा प्रधानी का चुनाव

रिपोर्ट- अशोक जायसवाल
बलिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के एक और ग्राम प्रधान प्रत्याशी की मौत हो गई। जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत केहरपुर के प्रधान पद के प्रत्याशी विजयकांत पान्डेय (निवर्तमान प्रधान ) का मंगलवार की तड़के मृत्यु हो गया।
बताया जाता है कि रविवार को उनको खांसी की परेशानी हुई। परिजन तत्काल उन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले गये। इलाज के दौरान सोमवार की शाम से उनकी तबीयत और बिगड़ने लगी तथा रात तीन बजे के करीब उनकी सांस टूट गई। गांव में इसकी खबर फैलते ही वहां शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि वह बड़े ही मिलनसार व्यक्ति थे। इसके पूर्व सीयर ब्लाक के तुर्तीपार ग्राम पंचायत की प्रधान पद की प्रत्याशी विमली देवी का भी चुनाव के एक दिन पूर्व देहांत हो गया था। उनकी मृत्यु के चलते तुर्तीपार का प्रधान पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)