भाजपा विधायक केसर सिंह की कोरोना से मौत

Youth India Times
By -
0

बरेली। बरेली जिले के नवाबगंज से भाजपा विधायक केसर सिंह बुधवार को कोरोना से जंग हार गये। नोएडा के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मौत की खबर से समर्थकों और भाजपा नेताओं में शोक की लहर है। भाजपा विधायक की पिछले एक माह से तबीयत खराब चल रही थी। उन्हें भोजीपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी तबीयत ठीक हो गई। वह घर चले गये। लेकिन दोबारा से उनकी तबीयत खराब हो गई, जिस पर उन्हें फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें प्लाज्मा की जरूरत थी। उन्होंने प्लाज्मा के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर डोनेट करने की मांग की थी। 18 अप्रैल को हालत बिगड़ने पर उनके बेटे विशाल गंगवार ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी की थी। आरोप था कि स्वास्थ्य विभाग अपने ही विधायक का इलाज नहीं करवा पा रहा है। उनके पापा को बेहतर इलाज नहीं मिल रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने उन्हें बरेली से 19 अप्रैल को नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। बुधवार दोपहर बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)