आजमगढ़: हत्यारोपी के अवैध निर्माण को पुलिस प्रशासन ने किया जमींदोज

Youth India Times
By -
0

-वेदप्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। बरदह थाने की पुलिस ने मंगलवार की दोपहर हत्या के मामले में आरोपित पूर्व प्रधान द्वारा किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया।
गौरतलब है कि बरदह थाना क्षेत्र के सोनहरा (असाऊर) ग्राम निवासी 42 वर्षीय अनिल यादव गुजरात प्रांत के अहमदाबाद में गारमेंट फैक्ट्री का संचालन करते थे। पंचायत चुनाव में भाग्य आजमाने के लिए वह 10 दिन पूर्व अपने घर आए थे। सोमवार की शाम गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस बात की शिकायत करने दूसरे पक्ष के घर जा रहे अनिल यादव पर रास्ते में घात लगाए लोगों ने हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल अनिल यादव की जौनपुर स्थित अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से गांव में तनाव व्याप्त है। मृतक पक्ष की ओर से गांव के निवर्तमान प्रधान रणविजय यादव सहित नौ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की दोपहर पुलिस सोनहरा गांव पहुंची और आरोपित पूर्व प्रधान द्वारा कराए गए अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से ढहा दिया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)