आजमगढ़: उकरौड़ा में हुई गोलीबारी मामले में एक गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। नगर कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र के उकरौड़ा में हुई गोलीबारी मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।
नगर कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि उकरौड़ा में हुई गोलीबारी में शामिल अभियुक्त सुधीर सिंह सिक्स लेन के पुल के नीचे रास्ते पर खड़ा है। उसके पास तमंचा व कारतूस भी है। वह किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पहुंची पुलिस को देखकर अभियुक्त भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उक्त अभियुक्त सुधीर सिंह पुत्र इन्द्रपाल सिंह उर्फ पील्लू सिंह निवासी उकरौड़ा थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के पास से तमंचा व कारतूस बरामद करते हुए जेल भेज दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)