आजमगढ़: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट: रामसिंह यादव
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के जानकीपुर पुलिया के पास बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी। परिजनों को इसकी जानकारी सुबह में हुई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार मेवालाल 32 वर्ष पुत्र बल्लीराम तहबरपुर थाना क्षेत्र के जानकीपुर का रहने वाला था। वह मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था। बीती रात तहबरपुर बाजार से घर जाते समय करीब 9 बजे जानकीपुर पुलिया के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। परिजनों की घटना की जानकारी सुबह में हुई। मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के एक पुत्र और दो पुत्री हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)