आजमगढ़: पूर्व महिला प्रधान के साथ दुष्कर्म का आरोपी कानून के शिकंजे में

Youth India Times
By -
0

-वेदप्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। रानी की सराय थाने की पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपित युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बुधवार की दोपहर उसे धर दबोचा।
रानी की सराय क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित पूर्व महिला प्रधान का आरोप है कि मंगलवार को दिन में वह खेत में फसल का नुकसान कर रहे जानवर को हांकने गई थी। उसी दौरान गांव के सिवान में मौजूद एक व्यक्ति ने उसे दबोच लिया और उसके साथ मुंह काला कर फरार हो गया। पीड़ित महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। इसी बीच बुधवार को दिन में पुलिस को सूचना मिली कि वांछित आरोपी क्षेत्र के काजीभीटी गांव के समीप पैदल जाते देखा गया है। पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और बताए गए स्थान पर दबिश देकर वहां मौजूद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी परमिल कुमार सिंह उर्फ लोहा पुत्र स्व. रामाधार सिंह निवासी ग्राम भंगहा थाना रानी की सराय का निवासी बताया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)