आज़मगढ़ : पंचायत चुनावों में कांग्रेस ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगी-सुमन

Youth India Times
By -
0



सुमन कुमार सिंह के पंचायत कमेटी अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्त्ता उत्साहित हैं-प्रवीण

आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पंचायत चुनाव कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह के जिला कांग्रेस कार्यालय पर नियुक्ति के बाद प्रथम आगमन पर माला पहना कर जोरदार स्वागत किया।
     जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि सुमन कुमार सिंह के पंचायत कमेटी अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्त्ता उत्साहित हैं सुमन कुमार सिंह के दिशा निर्देश में पंचायत चुनावों में कांग्रेस आजमगढ़ जनपद की सभी सीटों पर शानदार प्रदर्शन करेगी।
    पंचायत चुनाव कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने सभी कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया और कहा कि आजमगढ़ जनपद के पंचायत चुनावों में कांग्रेस ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगी। हम सभी कांग्रेसजनों को यह हौसला बरकरार रखने की आवश्यकता है। ग्राम स्तर पर चौपालों के माध्यम से जनसंवाद कायम कर प्रत्याशियों के पक्ष मे समर्थन की अपील की जायेगी। पंचायत चुनाव कमेटी की अगली बैठक मे विस्तार से चर्चा कर रणनीति तय की जायेगी।
     इस मौके पर बेलाल अहमद, पूर्णमासी प्रजापति, तेजबहादुर यादव, मुन्नू यादव, ओंकार पाण्डेय, रविकांत त्रिपाठी, जगदम्बिका चतुर्वेदी, राजाराम यादव , मुन्नू मौर्य, विवेक राय, आशुतोष रजत, अमर बहादुर यादव, विशाल दुबे, रविशंकर पाण्डेय अंशुमाली राय, मो० आमिर, यशब खान, प्रमोद श्रीवास्तव, रजनीश राय, शुभम शुक्ला, अब्दुलरहमान, शंभू शास्त्री, रामअवध प्रजापति, प्रेमचंद पाठक, प्रदीप यादव, जगधारी कन्नौजिया, वसीम अहमद, आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)