राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव कोरोना पॉजिटिव

Youth India Times
By -
0


जौनपुर। जौनपुर से भाजपा विधायक व प्रदेश के शहरी एवं आवास नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव कोरोना पॉजिटिव हो गये। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य के आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने लखनऊ में आरटी पीसीआर से कोरोना जांच कराई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
फिलहाल गिरीश यादव लखनऊ स्थित अपने आवास पर क्वारंटाइन हो गए है। उन्होंने बताया कि राज्यमत्री के संपर्क में आने वाले 14 लोग भी कोरोना की जांच कराई गई है। उनकी रिपोर्ट की प्रतीक्षा हैं। राज्यमंत्री के साथ-साथ जौनपुर में 11 अन्य लोगों की की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं स्वस्थ हुए तीन मरीजों को छुट्टी दी गई। जिले पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 6802 हो गया है। राहत की बात है कि 6656 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सुरक्षा कवच टीकाकरण अभियान के बीच जिले में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा लगातार फिर से बढ़ने लगा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)