आज़मगढ़ : पूर्व सांसद उमाकांत यादव और उनके पुत्र पर लगा गैंगेस्टर
By -Youth India Times
Saturday, March 06, 2021
0
प्रापर्टी सीज करने की भी की जा रही है तैयारी
आजमगढ़। पूर्व सांसद उमाकांत यादव व उनके पुत्र समेत तीन लोगों पर जनपद के दीदारगंज थाने में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अब उनकी संपत्तियों को सीज करने की भी तैयारी की जा रही है। पूर्व सांसद उमाकांत यादव पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उनके पुत्र रविकांत यादव पर छह फरवरी को एसओजी टीम के वाहन में धक्का मारने और फायरिंग का आरोप लगा। तब पुलिस उन्हें कुछ समर्थकों के साथ पकड़कर थाने ले गई और मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। उनके पास से दो लाइसेंसी असलहे व एक चार पहिया वाहन की बरामदगी दिखाई गई थी। इसके बाद से पूर्व सांसद उमाकांत यादव व उनके पुत्र पुलिस के निशाने पर हैं। पूर्व सांसद और उनका पुत्र दोनों जेल में हैं।