आजमगढ़: मार्ग दुर्घटना में एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली अन्तर्गत गड़बड़ा (कबीरा की पुलिया) गांव में चार पहिया वाहन से धक्का लग जाने से बाइक सवार दो सगे भाईयो में सतीश यादव की मौत हो गयी जब कि अजय यादव गम्भीर रूप से घायल हो गया। बरदह थाना क्षेत्र के भीरा (अल्लीपुर) गांव निवासी सतीश यादव 33 वर्ष व अजय यादव 31 वर्ष पुत्रगण रामअवध यादव शनिवार को एक ही बाइक पर सवार हो कर कहलासिकन्दरपुर जा रहे थे। लगभग 11 बजे गड़बड़ा गांव में कबीरा पुलिया के पास तेज गति से जा रही चार पहिया वाहन से धक्का लग जाने से बाइक ले कर गिर गए। इस दुर्घटना में सतीश यादव की मौके पर ही मौत हो गयी। गंभीर रूप से घायल अजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया जहां पर डाक्टर ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने सतीश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)