आजमगढ़: स्वर्गीय राम कुंवर सिंह कबड्डी प्रतियोगिता पर कन्धरापुर का कब्जा
By -Youth India Times
Monday, March 08, 2021
0
आजमगढ़। मेहनगर ब्लॉक के ग्रामसभा जियासड में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र के प्रमुख शिक्षाविद स्वर्गीय राम कुंवर सिंह की स्मृति में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजय कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राम कुंवर सिंह से नौजवान खिलाड़ियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। उनका जीवन नौजवानों और छात्रों को समर्पित रहा। उन्होंने अपने जीवन में कभी सत्य से समझौता नहीं किया। श्री सिंह ने आगे बताया कि इस कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें फाइनल मुकाबले में जियासड की टीम को कन्धरापुर ने हराकर इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उक्त अवसर पर डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आशीर्वाद यादव, डॉक्टर नंदलाल सिंह, हरेंद्र सिंह प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान बिरजू राम, राजेश सिंह गुड्डू, यशवंत सिंह, उमेश सिंह, अमित सिंह टोनू, राजू सिंह, धीरज पांडे, धीरज सिंह, टाइगर सिंह, सत्यपाल सिंह, पंकज सिंह, साहिल सिंह, शिवम शर्मा सहित क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका राजेश सिंह ने निभाई।