आजमगढ़: तेज रफ्तार बाइक सवार ने युवक को मारी टक्कर, मौत

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर बाजार में होली के दिन दोपहर लगभग 12.00 बजे तेज रफ्तार बाइक सवार ने विपरीत दिशा में खड़े देवदत्त गुप्ता 35 वर्ष पुत्र फेकू गुप्ता को टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार गंभीरपुर बाजार निवासी देवदत्त गुप्ता पुत्र फेकू गुप्ता परिवार सहित मुंबई में रहता था। इस वर्ष का होली का त्यौहार मनाने अपने गांव आया था सोमवार को दोपहर 12.00 बजे लगभग होली के दिन जौनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने गंभीरपुर बाजार पोस्ट ऑफिस के सामने रोड के किनारे खड़े देवदत्त को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से देवदत्त और बाइक सवार दोनों गिर गए। गंभीरपुर पुलिस तथा परिजन देवदत्त तथा बाइक सवार हरिशचंद्रपुर गांव निवासी सत्यमेव राम 35 वर्ष व रघुनाथ राम को पीएससी मोहम्मदपुर ले गए। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सोमवार की देर रात देवदत्त गुप्ता की मृत्यु हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार सत्यदेव राम शराब के नशे में था और बाइक काफी तेज गति में ले आकर विपरीत दिशा में खड़े देवदत्त को टक्कर मार दी। देवदत्त की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां गिरिजा देवी पत्नी वंदना का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक दो पुत्री परी 9 वर्ष, दिव्या 7 वर्ष तथा एक पुत्र शिवम 5 वर्ष का पिता था। मृतक चार भाइयों तथा एक बहन में सबसे बड़ा था परिवार सहित मुंबई रहता था होली का त्योहार मनाने अपने गांव आया था 3 अप्रैल को मृतक का वापसी का टिकट है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)